पूरा मामला अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के खैर रोड का है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, सारसौल इलाके की एक युवती शहर के ही एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह छात्रा टेंपो में बैठकर कॉलेज जा रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी बीच पहले से ही टेंपो में बैठे एक युवक ने छात्रा की ओर अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को लेकर लगातार हो रहे दावों के बीच महिलाओं से जुड़े अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नतीजतन, अब यूपी में छात्रा हो या महिला हर किसी का सड़क पर निकलना दुश्वार होता जा रहा है। ताजा मामला यूपी के अलीगढ़ से आया। जहां टेंपो से कॉलेज जा रही छात्रा से कुछ मनचलों ने इस कदर अभद्रता की, जिससे वह चलते टेंपो से कूदने को मजबूर हो गई। हालांकि, मौके पर छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया वहीं आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहां टेंपो में सवार छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की। मनचले की धमकी से डरी छात्रा चलते टेंपो से कूद गई। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी युवकों को कुछ देर बाद ही दबोच लिया। घायल छात्रा को उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया।


एक बार तो छात्रा ने मनचले की हरकत को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि इसके बाद टेंपो चालक ने साउंड की आवाज तेज कर दी। चालक के पास बैठा युवक छात्रा के पास आकर बैठ गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दे डाली। आरोपी की हरकत देख छात्रा दहशत में आ गई। 

छात्रा ने चलते टेंपो से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरी छात्रा घायल हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी टेंपो छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने कहा, 'चलते टेपों में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है।'