यूपी के सीतापुर में शादी समारोह के दौरान एक घटित होने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां सात फेरे लेते ही अचानक दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने चाकू से दुल्हन के हांथ के नस काट दिया। जिसके बाद समारोह में हड़कंप मच गया। घरातियों ने दूल्हे-व उसके परिजनों की जमकर पिटाई की। 

सीतापुर(Uttar Pradesh ). यूपी के सीतापुर में शादी समारोह के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां सात फेरे लेते ही अचानक दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने चाकू से दुल्हन के हाथ की नस काट दी। जिसके बाद समारोह में हड़कंप मच गया। घरातियों ने दूल्हे-व उसके परिजनों की जमकर पिटाई की। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुल्हन और पिटाई से घायल दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर का है। पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के मेला मैदान के रहने वाले बाबू के बेटे छोटू की बारात गौरिया प्रहलादपुर के रहने वाले बदलू के घर आई थी। जहां पर निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। 

दूल्हे ने दुल्हन पर धारदार हथियार से किया हमला 
दोनों पक्षों में हो रहे विवाद के ही दौरान दूल्हे ने धारदार हथियार से दुल्हन पर हमला बोल दिया। जिससे दुल्हन के हाथ की नस कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुल्हन पर हमले के बाद उसके घर वाले आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित दुल्हन के घर वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दूल्हे सहित करीब 6 अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुआ माहौल 
सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल दूल्हा व दुल्हन सहित सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर फिलहाल नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।