बुलंदशहर में 13 दिन पूर्व हुई एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर  पिता की हत्या कर दी।

बुलंदशहर(Uttar Pradesh). बुलंदशहर में 13 दिन पूर्व हुई एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। फ़िल्मी अंदाज में अंजाम दी गई इस वारदात के खुलासे के बाद पुलिस भी अवाक रह गई। हांलाकि पुलिस ने मामले में मां-बेटी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि बुलंदशहर के पहासू इलाके के गांव जाटोला में किसान बलवीर सिंह की लाठी-डंडों से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेज़ाब से जला दिया था। बुलंदशहर पुलिस लगातार इस वारदात के खुलासे के लिए प्रयास कर रही थी। इस जघन्य वारदात का 13 दिन में बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते पुलिस ने मृतक की पत्नी व बेटी को उनके प्रेमियों सहित गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस के मुताबिक़ हत्या में प्रयुक्त असलहा व अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं। 

मां- बेटी के अवैध इश्क में बाधा बन रहा था पिता 
पुलिस के खुलासे के मुताबिक 40 साल के किसान बलवीर सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर कर की थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आई मृतक की पत्नी रानी और उसकी बेटी के क्षेत्र के ही युवकों से अवैध संबंध थे। जिसकी भनक जब बलवीर सिंह को लगी तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर बलवीर सिंह के कत्ल की साजिश रच डाली। 

घर से अचानक गायब हो गया था बलवीर 
9 जुलाई को जब बलवीर सिंह घर पहुंचा, तो उसे फोन कर किसी ने बुलाया उसके बाद वह वापस नहीं आया। 11 जुलाई को एक लहूलुहान लावारिश शव मिला, हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया था। उसकी शिनाख्त बलवीर के रूप में हुई। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी रानी और बेटी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने उनके दोनों प्रेमियों व उनके एक अन्य साथी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी बुलंद शहर संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मां-बेटी के प्रेमियों ने भी हत्या की पूरी कहानी खुद बयां की है। आरोपी का कहना है कि बलबीर सिंह उनके संबंधों में बाधक बन रहे थे जिसके बाद बेटी ने मां के साथ हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।