यूपी के फिरोजाबाद में एक महिला अंतिम संस्कार से पहले ही जिंदा हो गई। महिला ने उठकर चाय पी और गोदान भी करवाया गया। हालांकि इसके अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। 

फिरोजाबाद: निजी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मृत घोषित की गई महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं महिला के निधन की खबर सुनते ही घर पर उसके रिश्तेदार भी इकट्ठा हो गए। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बाद जब परिजन उसे लेकर जा रहे ते तभी मक्खनपुर के पास उसे होश आ गया। इसके बाद महिला को वापस घर ले जाया गया और गोदान कराने के साथ ही उसे चाय पिलाई गई। हालांकि इसकी अगली सुबह बुधवार को ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद विधिवत महिला का अंतिम संस्कार किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सांसे थमने के बाद मरीज को लेकर घर रवाना हुए थे परिजन
आपको बता दें कि थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर की रहने वाले सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 81 वर्षीय हरिभेजी को 23 दिसंबर को फिरोजाबाद के निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर भी उसकी देखरेख कर रहे थे। हालांकि मंगलवार को बताया गया कि मरीज की सांसे थम गई हैं। मरीज का दिल और दिमाग डेड होने की घोषणा की गई। इसके बाद शव को घर ले जाने के लिए कहा गया। 

गोदान के बाद अगले दिन हुई मौत
परिजनों ने कहा कि वह महिला को मृत मानते हुए घर ले आए और रिश्तेदारों को सूचना दी। हालांकि मक्खनपुर के पास झटका लगने पर महिला की सांसे वापस आ गई और उल्टी करने के बाद उसे होश आ गया। परिजन यह देखकर खुश हो गए और उसे वापस घर ले आएं। अगली सुबह बुधवार को ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद विधि-विधान से महिला का अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र सुग्रीव सिंह ने बताया कि मां की सांस वापस आने के बाद उन्हें चाय पिलाई गई और गोदान भी करवाया गया। हालांकि अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। 

छोटी सी बात पर सौरभ को मिली थी दर्दनाक मौत, हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम में कांप गए डॉक्टर