ग्रामीणों ओर परिजनों ने देखा उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। सीओ शिकोहाबाद बलदेव सिंह ने कहा है कि आरोपी ने कागज पर लिखकर चिपकाया गया है कि हिमांशी को वो ले गए हैं, बच्ची की बड़ी बहन से उन्हें शादी करनी है, शादी नहीं की गई तो बच्ची को मार देंगे। फिलहाल मुकदमा कायम किया जा रहा है, जल्द से जल्द बरामदगी होगी?

फिरोजाबाद (Uttar Pradesh) । बहन के साथ घर से निकली 6 साल की बच्ची का मंगलवार को अपहरण हो गया। वहीं, परिवार के लोग उसकी तलाश में ही जुटे थे कि उनके घर के सामने कागज पर एक पोस्टर चस्पा दिखा, जिसे देखकर परिवार के लोग हैरान हो गए। दरअसल इस पोस्टर में लिखा गया था कि बड़ी बहन से शादी करवाओ, तो बच्ची को छोड़ देंगे। यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला सेंदलाल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
6 वर्षीय हिमांशी अपनी बड़ी बहन के साथ गांव के बाहर बने मकान पर गई थी। लेकिन रास्ते से अचानक गायब हो गई। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे कि घर के दरवाजे पर एक पोस्टर चस्पा मिला, जिसमें हिमांशी की बहन से शादी करने और अपहरण की बातें लिखी हुई थी।

सीओ ने कही ये बातें