योगी सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट में जगह दी गई है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार किया। राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में 18 न‌ए चेहरों को जगह मिली है। वहीं 4 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोशन देकर कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं एक राज्यमंत्री को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने योगी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उधर, सत्यदेव पचौरी, प्रो. एसपी बघेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के सांसद चुने जाने और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से 4 पद पहले से ही खाली थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 24 मंत्रियों को शपथ दिलाई। साल 2017 में जब 17 मार्च को सीएम योगी ने शपथ ली थी, तब उनकी टीम 47 की थी। इस बार मंत्रिमंडल में डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी और अनिल राजभर को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रमोशन मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है योगी की नई टीम

  • ये बने कैबिनेट मंत्री: महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरूण और भूपेंद्र सिंह चौधरी।
  • ये बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीष द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल।
  • ये बने राज्यमंत्री: अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पटेल, विजय कश्यप।