पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

एटा (uttar pradesh) । मामूली बात को लेकर तैश में आए पति ने पत्नी पर केरोसिन डाल दिया। इसके बाद सिगरेट से आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। हालांकि उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। यह मामला जलेसर थाना क्षेत्र के नगला पंडा का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पति-पत्नी में आज किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान पति सिगरेट पी रहा था, तभी दोनों में बात बढ़ गई। जिसे लेकर पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही तैश में आकर पत्नी पर केरोसिन तेल डाल दिया और पी रहे सिगरेट उसके ऊपर फेंक दिया, जिससे आग लग गई। पत्नी चीखने लगी तो मौके से फरार हो गया। 

पीड़िता की हालत नाजुक
पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोप है कि इस मामले में पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)