यूपी के कानपुर में मंगलवार को मछलियों के लिए लूट मच गई। पूरी सड़क मछलियों से भरी थी, जिन्हें बटोरने के लिए भारी भीड़ जुट गई। जिसको जहां जगह मिली वहीं भरने लगे। इसके कारण पूरा ट्रैफिक ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछलियों को रास्ते से हटाया।

कानपुर. यूपी के कानपुर में मंगलवार को मछलियों के लिए लूट मच गई। पूरी सड़क मछलियों से भरी थी, जिन्हें बटोरने के लिए भारी भीड़ जुट गई। जिसको जहां जगह मिली वहीं भरने लगे। इसके कारण पूरा ट्रैफिक ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछलियों को रास्ते से हटाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला अरमापुर थाना क्षेत्र स्थित स्मालआर्म फैक्ट्री के पास का है। सुबह एक ट्रक मछलियों को लेकर जा रहा था। स्मालआर्म फैक्ट्री के सामने बने ब्रेकर को पास करते ही मछलियों से भरी पन्नी फट गई। ट्रक आगे निकल गया, लेकिन मछलियां पूरे रोड पर बिखर गईं। स्थानीय लोगों की मानें तो फैक्ट्री के सामने जो ब्रेकर बनाए गए हैं, वो बहुत उंचे हैं। जिसकी वजह से आय दिन हादसे होते रहते हैं। इसी वजह से आज मछलियां ट्रक से बाहर गिर गईं।

पुलिस का कहना है कि ट्रक से मछलियां सड़क पर आईं थीं। जिन्हें बटोरने के लिए लोग जुटे थे। ट्रैफिक बाधित होने पर सभी मछलियों को रास्ते से हटाया गया।