कल्याण सिंह का कासगंज जनपद से गहरा लगाव है। वे कई बार यहां से सांसद भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया सांसद हैं। 1991 में यूपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी और कल्याण सिंह मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वो राजस्थान के राज्यपाल भी बने।

कासगंज (Uttar Pradesh) । यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही जा रही है। जिसे लेकर भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्‍हाट्सएप पर वायरल हो रहा है वीडियो
बता दें कि बीते दिनों व्‍हाट्सएप पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जातिवाद की बातें करते हुए युवक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को गोली मारने की धमकी दे रहा है। 

पुलिस ने कही ये बातें
कल्याण सिंह के समर्थक पुंढीर थाने पहुंचे। वीडियो के साथ तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, इंस्पेक्टर कासगंज दिनेश कुमार दुबे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कासगंज से कल्याण सिंह है गहरा नाता