सिटी सीओ राजेश द्रिवेदी के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले पीड़िता का 164 का बयान दर्ज किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh) । राष्ट्रीय स्तर की एक महिला खिलाड़ी ने रिश्ते के फूफा पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि वह 6 साल से ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पीड़िता के मुताबिक 6 साल पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए वह अपने रिश्ते के फूफा के संपर्क में आई। आरोप है कि जब वह बर्थ सर्टिफिकेट लेने के लिए गई तो आरोपी के द्वारा गन प्वाइंट पर उसके साथ जबरदस्ती की गई। इस दौरान उसके साथ अश्वलील फोटो ले लिए गए। तभी, से आरोपी ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण कर रहा है। 

फोटो वायरल करने की धमकी देता था फूफा
पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। अब आरोपियों ने उन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है,इसलिए मैं चाहती हूं कि इन 6 सालों के दौरान जिन परिस्थितियों से मैं गुजरी हूं, उसके बदले इन्हें सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।

पुलिस ने कही ये बातें