मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि अब तक 2100 करोड़ निधि का समर्पण होने का अनुमान है। बहुत से डिपाजिटर का धनराशि बैंकों में जमा होने की पाइप लाइन में हैं। सही लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है जिसमें थोड़ा समय लगेगा।  

अयोध्या (Uttar Pradesh)। राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने का चल रहा अभियान 'निधि समर्पण' खत्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा है कि शनिवार की शाम तक 2100 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है। हालांकि ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 जनवरी से चल रहा था अभियान
बताते चले कि 15 जनवरी से पूरे देश में एक साथ 44 दिवसीय निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तरफ से था। तब अनुमान लगाया गया था कि 1100 करोड़ रुपए जुट जाएंगे। लेकिन उम्मीदों से अधिक रामभक्तों ने रामकाज में सहयोग किया है। 

पूरा लेखा-जोखा आने में अभी लगेगा वक्त
मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि अब तक 2100 करोड़ निधि का समर्पण होने का अनुमान है। बहुत से डिपाजिटर का धनराशि बैंकों में जमा होने की पाइप लाइन में हैं। सही लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है जिसमें थोड़ा समय लगेगा। 

मीटिंग में यह होना है तय
स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि विदेशों में रहने वाले लोग भी मांग कर रहे हैं दूसरे देशों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाए। ऐसे में उन लोगों से किस तरह चंदा लिया जाए, इसका फैसला मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक में होगा।

चिराग पासवान ने भी दान किया 1.11 लाख
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए का दान किया है। चिराग पासवान ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान की गई धनराशि की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किया। साथ ही कहा है कि वंचित वर्ग से आने वाली श्रीराम की परम भक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते हम सबका यह कर्तव्य है कि अपनी-अपनी सहभागिता भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में निभाएं।