बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान में पेट्रोल भी रखकर बेचता था। सैकड़ों लोग मौके पर जुटे हैं। सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट की वजह से लोग दूर से ही देख रहे हैं। घटना में कोई जनहानि हुई या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। 

गोंडा (Uttar Pradesh) । गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका होने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि एक साथ 18 गैस सिलेंडर फटें हैं। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है। यह घटना रविवार को उमरीबेगमगंज थाना इलाके के आदमपुर चौराहे की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलाके में अफरा-तफरी
आदमपुर चौराहे पर बाबू पटहार गैस रिफिलिंग का काम करता था। रविवार की सुबह अचानक दुकान में विस्फोट हो गया। इसके बाद एक साथ ताबड़तोड़ 18 गैस सिलेंडर फट गए। जिससे दुकान में आग लग गई। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

पेट्रोल भी रखकर बेचता था दुकानदार
बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान में पेट्रोल भी रखकर बेचता था। सैकड़ों लोग मौके पर जुटे हैं। सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट की वजह से लोग दूर से ही देख रहे हैं। घटना में कोई जनहानि हुई या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)