यूपी के रायबरेली में हैदराबाद जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका लगाई जा रही है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया।

रायबरेली (Uttar Pradesh). यूपी के रायबरेली में हैदराबाद जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका लगाई जा रही है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे एक ढाबा स्थित बाग का है। यहां शनिवार को एक युवती का जला हुआ शव बरामद ​हुआ। महराजगंज सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, बाग में 20 से 25 साल की एक लड़की जला हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। शव के पास से एमएससी केमिस्ट्री के नोट्स बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि मृतका एमएससी की छात्रा थी। हत्या के बाद उसके हाथ पैर बांधकर मिट्टी का तेल डाल जलाया गया। 

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
उन्होंने बताया, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रेप के इरादे से या फिर प्रेम-प्रसंग के चलते युवती की हत्या की गई। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में खुलासा होगा कि युवती के साथ क्या हुआ।