यूपी के कानपुर में एक युवती ने सगाई से पहले जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, युवती को इस बात का डर था कि कहीं उसे अपशकुनी न समझ लिया जाए। जहर खाने के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में एक युवती ने सगाई से पहले जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, युवती को इस बात का डर था कि कहीं उसे अपशकुनी न समझ लिया जाए। जहर खाने के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
उन्नाव के शहजादपुर के रहने वाले किसान रामबाबू की बेटी कोमल (25) की 22 दिसंबर को उन्नाव के ही नई सराय के रहने वाले पप्पू के साथ सगाई तय हुई थी। रामबाबू ने सगाई के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली। जिसमें काफी खर्च भी किया। इस बीच रविवार यानी 12 ​जनवरी को पप्पू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस वजह से युवती ने मौत को लगा लिया गले 
जानकारी के मुताबिक, होने वाले पति के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही कोमल सदमे में आ गई। कहीं ससुरालवाले उसे अपशकुनी मानकर सगाई न तोड़ दें। हालांकि, पिता ने बेटी को इसको लेकर काफी समझाया। लेकिन रविवार रात ही सोने के बहाने वह कमरे में गई और जहर खा लिया। उन्नाव से रेफर होने के बाद उसे कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।