रात दस बजे प्रेमिका ने फोन कर उसे घर बुलाया। इस बीच परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। पकडे़ जाने के बाद युवती के घर वालों ने उसे पीटकर लहुलूहान कर दिया। 

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) । प्रेमिका के फोन पर बुलाने पर उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रेमी की पिटाई से मौत हो गई। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चोरी-छिपे घर पहुंचा था प्रेमी
मिर्जामुराद क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार के पुत्र प्रेमचंद बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसका बेनीपुर (चंगवार) गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार की रात दस बजे प्रेमिका ने फोन कर उसे घर बुलाया। इस बीच परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। पकडे़ जाने के बाद युवती के घर वालों ने उसे पीटकर लहुलूहान कर दिया। 

आसपास के लोगों ने भेजा था अस्पताल
आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। एंबुलेंस से घायल युवक को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

(प्रतीकात्मक फोटो)