पुजारी जनों का कहना है कि 'लोगों को कोरोना वायरस से सचेत रहने के लिए ही ऐसा किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में तो एक मंदिर में मास्क के साथ पोस्टर भी चिपकाया है, जिसमें हाथ धोना अनिवार्य कर दिया है। इस पोस्टर में लिखा है कि पहले हाथ धो और फिर भगवान को छूएं।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस से लोग भयजदा हैं, क्योंकि भारत सहित दुनिया के कई देशों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। धर्म और आस्था के इस देश में कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और आरती भी की जा रही है। जगह-जगह लोग देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को मास्क पहना रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोस्टर में लिखी ये बातें
पुजारी जनों का कहना है कि 'लोगों को कोरोना वायरस से सचेत रहने के लिए ही ऐसा किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में तो एक मंदिर में मास्क के साथ पोस्टर भी चिपकाया है, जिसमें हाथ धोना अनिवार्य कर दिया है। इस पोस्टर में लिखा है कि पहले हाथ धो और फिर भगवान को छूएं।

पुजारी ने कही ये बातें
पुजारी आकाश कहते हैं कि 'माता संकटा देवी के मंदिर में लोगों की भारी भीड़ रहती है, जिसके चलते हम लोगों ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए सांकेतिक रूप से भगवान की मूर्ति को मास्क पहना दिया है और यह पोस्टर लगा लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लोग पहले हाथ धो ले उसके बाद बाकी काम करें। साफ सफाई रखने से कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है।