कोपनहेगन में रह रही भारतीय कलाकार शैवालिनी कुमार ने डिजाइन किया है यह डूडल। इसमें भारतीय कपड़ों के नमूने और भारतीय संस्कृति से जुड़ी तस्वीरें हैं। इनमें शिक्षा, कला और ताकत को प्रदर्शित किया गया है।

दिल्ली: आज भारत 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने खास तरह से देशवासियों को शुभकामनाएं दी। गूगल ने डूडल पर तस्वीरों का एक कोलाज बनाया। इसमें भारतीय संस्कृति, मूल्यों और देश के विकास की झलक दिख रही है। कोलाज में सबसे ऊपर की तरफ संसद भवन और भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ की तस्वीर भी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके अलावा इसमें मंगल मिशन, मेट्रो ट्रेन, ऑटो रिक्शा की भी तस्वीर है। इस डूडल को कोपनहेगन में रह रहीं भारतीय कलाकार शैवालिनी कुमार ने डिजाइन किया है। इनमें शिक्षा, कला, ताकत और करुणा का प्रदर्शन किया गया है।

खास मौकों पर गूगल बनाता है डूडल 

गूगल डूडल के पेज पर लिखा है, 'इस डूडल में भारतीय वस्त्रों से पारंपरिक रूपांकन को दर्शाया गया है। ये भारतीय संस्कृति की विस्तृत लेकिन सामंजस्यपूर्ण 'एकता' का प्रतीक हैं। इनमें शिक्षा से लेकर कला, साहस और करुणा तक शामिल हैं।' गूगल हर खास मौके पर इस तरह के डूडल बनाता रहता है। इससे पहले 12 अगस्त को महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की सौवीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी थी।