गोरखपुर में गोरखपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना वोट डाला है। गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम सदन में बने बूथ में वोट डाला। 58 जिलों में जनप्रतिनिधि अपना वोट डालेंगे। 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद चुनाव में सदर से अपना वोट डाल दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में लगभग 4 दशकों के बाद, एक सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में बहुमत प्राप्त करेगा। भू-माफिया-विरोधी कार्य बल माफियाओं से अतिक्रमित भूमि वापस ले रहा है, हम अतिक्रमित भूमि पर गरीबों की झोंपड़ियों को तब तक नहीं गिराएंगे जब तक हम उनका पुनर्वास नहीं करा देते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी ने डाला अपना वोट
गोरखपुर में गोरखपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना वोट डाला है। गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम सदन में बने बूथ में वोट डाला। 58 जिलों में जनप्रतिनिधि अपना वोट डालेंगे।

विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों के चुनाव में अधिकांश सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं प्रतापगढ़, वाराणसी और आजमगढ़ में निर्दलीय भी भाजपा का गणित बिगाड़ सकते हैं। परिषद में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा ने अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा ने 9 सीटें निर्विरोध जीती
परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में से भाजपा ने 9 सीटें निर्विरोध जीती है। शेष 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। भाजपा ने हर सीट पर एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के एक मंत्री को प्रभारी तैनात किया है। 

हैकर्स ने निशाने पर सीएम योगी का ट्वीटर अकाउंट, हैक कर बदली प्रोफाइल फोटो और किए कई ट्वीट