यूपी के जौनपुर में एक दूल्हा घोड़े की वजह दुल्हन की पास पहुंचने के बजाय अस्पताल पहुंच गया। यही नहीं, उसके कारण 4 अन्य लोगों को भी चोटें आईं। दूल्हे की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जौनपुर (Uttar Pradesh). यूपी के जौनपुर में एक दूल्हा घोड़े की वजह दुल्हन की पास पहुंचने के बजाय अस्पताल पहुंच गया। यही नहीं, उसके कारण 4 अन्य लोगों को भी चोटें आईं। दूल्हे की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला रामपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार का है। यहां रहने वाले कल्याण की शनिवार शाम बारात निकलनी थी। सभी तैयारियों हो चुकी थी। दूल्हा भी दुल्हन घर जाने को घोड़े पर सवार हो गया था। बारात निकलने से पहले कल्याण की मां उमा देवी परछने के लिए घोड़े के पास आईं। इस बीच तेज आवाज में डीजे साउंड बजने लगा, जिसपर घोड़ा बिदक गया। घोड़े के उछाल मारने से दूल्हा भी नीचे गिर गया। 

गंभीर रूप से घायल हुई दूल्हे की मां
कल्याण के पिता शिव बाबू मोदनवाल ने कहा, घोड़े के बिदकने पर खुद को बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं, बेलगाम घोड़े ने जो भी सामने दिखा, उसको मारता गया। गली से निकलकर वो सड़क पर पहुंच गया, जहां एक बाइक सवार को बुरी तरह से घायल कर दिया। यही नहीं, वह एक चार पहिया वाहन से भी भिड़ गया, जिससे उसमें बैठे लोग भी घायल हो गए। घोड़े के हमले में पत्नी उमा को गंभीर चोट आई है। घटना में घोड़े का भी पैर टूट गया। उसका भी इलाज किया जा रहा है।