यूपी के जिले हाथरस से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला युवक को चप्पलों से पिटाई करती हुई नजर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक महिला को जानता तक नहीं था। इस वजह से वह पिटाई की वजह जानने के लिए थाने गया।

हाथरस: उत्तर प्रदेश के जिले हाथरस में एक महिला द्वारा युवक की चप्पलों से लगातार पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहर के लक्ष्मी टॉकीज के पास बीज बाजार में एक महिला ने युवक को कुछ सेकेंड में बेरहमी से पीटा। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक को उसके ससुराल वालों के इशारे पर महिला ने पिटाई की है। कुछ देर तक इसी तरह से चल रहे सिलसिले के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही तो महिला वहां से चली गई। उसके बाद पीड़ित युवक के साथी देर शाम हाथरस पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिरोजाबाद का निवासी है पीड़ित युवक
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर पीड़ित युवक के साथ महिला को थाने बुलाने की बात पर अड़े हुए हैं ताकि मारपीट की हकीकत से पर्दा उठ सके। दरअसल फिरोजाबाद जिले के एक गांव का युवक शहर के बागला इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में पीईटी की परीक्षा देने आया था। पहली पाली की परीक्षा समाप्ति के बाद वह दोपहर को अपने साथी के साथ दूसरे परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान उसको एक युवक मिला और उसके बाद तीन-चार और लोग आ गए। सभी ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। ऐसा आरोप है कि उन्हीं युवकों ने फोन करके एक महिला को बुलाया और फिर महिला ने कुछ सेकेंड में युवक को चप्पलों से पीट दिया। इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति के द्वारा बना लिया गया, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

Scroll to load tweet…

महिला को थाने में बुलाने की कर रहे मांग
इस पूरे प्रकरण को लेकर कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है। पीड़ित युवक महिला को जानता तक नहीं है इसलिए उसको थाने में बुलाकर चप्पलों से मारने का कारण पूछा जाए। वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। फिरोजाबाद निवासी युवक समेत उसके साथी महिला को थाने लाने की मांग कर रहे है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला लगातार चप्पलों से युवक की पिटाई कर रही है। वहीं एक व्यक्ति महिला को रोकने की कोशिश करता है पर उसके बाद भी महिला रूकी नहीं। युवक को मारने के बाद महिला घटनास्थल से चली गई। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि बेवजह उस महिला ने उसकी पिटाई की है क्योंकि वह उसको जानता तक नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुल्तानपुर में युवती ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान, हाथ की हथेली पर लिखा था पापा मां सभी मुझे माफ करना

बार-बार भौंक रहे कुत्ते को कानपुर के 'जैकी' ने सुलाई मौत की नींद, ईंट से ऐसा वार देख आप भी हो जाएंगे हैरान