मुजफ्फरनगर की तरह एक बार फिर हुआ पुलिस की गाड़ी पर हमला। बदमाश फायरिंग करते हुए तीन कैदीयों को छुड़ा ले गए। गोली लगने से 2 सिपाहियों की मौत हो गयी है। 

संभल: थाना बनियाठेर क्षेत्र में बुधवार की शाम कैदियों से भरी पुलिस की गाड़ी पर असलहाधारी बदमाशों ने हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायारिंग करते हुए तीन कैदियों को छुड़ा ले गए। इस दौरान गोली लगने से दो सिपाही घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिले में नाकाबंदी की गई है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि, मुरादाबाद जेल से 24 कैदियों को पेशी पर बुधवार को चंदौसी लाया गया था। पेशी होने के बाद कैदियों को वैन से मुरादाबाद वापस ले जाया जा रहा था। लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे बनियाठेर थाना इलाके में धन्नूमल तिराहे के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। वैन पर मौजूद सिपाही बृजपाल व हरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने तीन कैदियों को साथ लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने सिपाहियों की राइफल भी लूटी है। 

घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फरार कैदी कमल बहादुर, शकील व धर्मपाल की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। 

मुजफ्फरनगर में भी ऐसे ही हुआ था हमला

मुजफ्फरनगर जिले में बीते दो जुलाई को मिर्जापुर से पेशी पर लाए गए कुख्यात अपराधी रोहित सांडू को बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर छुड़ा लिया था। इस दौरान गोली लगने से दरोगा दुर्ग विजय सिंह की मौत हुई थी। जबकि एक सिपाही घायल हुआ था। सोमवार रात पुलिस ने रोहित सांडू को मुठभेड़ में मार गिराया है।