मृतका डिम्पल के पति ऋषिपाल की तहरीर पर मृतका सरोज उर्फ शिवानी के पति विक्रम व उसके तीन भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दो भाई हिरासत में है पूछताछ की जा रही है।

शामली । एक शख्स ने अपनी पत्नी और साली की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। इस वारदात में उसके भाइयों ने भी साथ दिया। पुलिस ने आरोपियों में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना झिंझाना के गांव डेरालाल सिंह की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
डेरालाल सिंह गांव में रहने वाले विक्रम की पत्नी शिवानी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों पति-पत्नी में सुलहनामा कराने के लिए साली डिम्पल वहां पर पहुंची थी। आरोप है कि जिसके बाद विक्रम व उसके तीन भाई विपिन, सुशील, अंकुर के साथ मिलकर साली डिम्पल व अपनी सरोज उर्फ शिवानी की हत्या कर दी।

एसपी ने भी किया घटना स्थल का दौरा 
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। थाना प्रभारी झिंझाना श्यामवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए है। फरार दो अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं, डबल मर्डर की सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव व सीओ कैराना जितेन्द्र सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया दो सगी बहनों की हत्या की सूचना मिली थीं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

साली के पति ने दी तहरीर
मृतका डिम्पल के पति ऋषिपाल की तहरीर पर मृतका सरोज उर्फ शिवानी के पति विक्रम व उसके तीन भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दो भाई हिरासत में है पूछताछ की जा रही है।