छात्र व छात्रा को गोली मारकर गोंदू कंपाउंड से भाग रहे आरोपी को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रस्सी से हाथ पैर बांधकर आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से आरोपी को मुक्त कराया।

झांसी (Uttar Pradesh) । सीपरी बाजार स्थित बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में एक स्टूडेंट ने क्लास में घुसकर साथी स्टूडेंट को गोली मार दिया। इसके बाद वो छात्रा के घर जाकर उसे भी गोली मार दी। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं, छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में त्रिकोण होने के कारण युवक ने छात्रा तथा दूसरे छात्र को गोली मारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। तभी, बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर उसे गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया।गोली मारकर हमलावर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा और यहां रहने वाली छात्रा कृतका के घर पहुंच कर उसे भी गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोली से घायल छात्र और छात्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद छात्रा की मौत हो गई। 

आरोपी को लोगों ने पकड़ा रस्सी से हाथ पैर बांधकर पीटा
छात्र व छात्रा को गोली मारकर गोंदू कंपाउंड से भाग रहे आरोपी को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रस्सी से हाथ पैर बांधकर आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से आरोपी को मुक्त कराया।