मैनपुरी के एक शिक्षक पर पत्नी ने तीन-तीन शादियों का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है। 

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शिक्षक को शादी का शौक उन्हीं पर भारी पड़ गया। पेशे से शिक्षक धर्मेन्‍द्र कुमार यादव ने एक के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी शादी कर डाली। तीसरी शादी से नाराज उनकी पत्नी ने थाने पहुंचकर उनकी शिकायत दर्ज करवाई है। केस दर्ज होते ही शिक्षक धर्मेन्‍द्र कुमार यादव फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है। धर्मेन्‍द्र कुमार यादव की पहली पत्नी मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी छोटेलाल की बेटी सोनी कानपुर नगर में महिला सिपाही के पद पर तैनात है। जब उसे पति की तीसरी शादी के बारे में पता चला तो वह सीधे थाने पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाला
सोनी ने पुलिस को बताया कि कानपुर के पनकी इलाके में रहती है। उसकी शादी वर्ष 2009 में फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ विनोद पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ही वह सोनी के साथ आए दिन विवाद और मारपीट किया करता था। एक बार विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद धर्मेन्‍द्र ने सोनी के साथ जमकर मारपीट की और उसके जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद धर्मेंद्र ने डॉली नामक दूसरी महिला से शादी कर दी। धर्मेन्‍द्र कुमार यादव और डॉली की एक छह वर्ष की बेटी भी है। डोली अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ धर्मेंद्र के घर रह रही है।

शिक्षक पति ने की तीसरी शादी
इसके बाद भी जब आरोपित का दूसरी पत्नी से भी मन नहीं भरा तो उसने तीसरी शादी करने की योजना बना ली। इसके बाद नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर निवासी अलका से धर्मेंद्र ने तीसरी शादी कर डाली। अलका 13 नवंबर 2021 को एक बेटी की मां बन गई। जब आरोपित की पहली पत्नी को तीसरी शादी की बात पता चली तो उसने अपने पति धर्मेंद्र से बात की। महिला का आरोप है कि बात करने के दौरान धर्मेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना के बाद सोनी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ एफआई दर्ज करवा दी। थाने के SSI रामसेवक वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

मैनपुरी में फेरों से पहले दुल्हन का नाम सुनकर हैरान हुआ दूल्हा, कहा- अब तो नहीं होगा विवाह