एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने कहा है कि महिला के पति की तहरीर पर दो नामजद शेरखा निवासी प्रेम सिंह और काका और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आगरा (Uttar Pradesh) । शादी समारोह में काम करने गई महिला के साथ हलवाई समेत पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया। रविवार सुबह पीड़िता घायलावस्था में पुलिस चौकी पहुंची। जिसके बाद घटना की उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, पति की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शादी समारोहों में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार को वह थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में काम करने गई थी। आरोप है रात में हलवाई अपने एक दोस्त के साथ उसे समारोह स्थल से दूर ले गया। जहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। 

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता के मुताबिक पांचों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने एक कमरे के अंदर जबरन खींचा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आंवल खेड़ा चौराहे पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा। जहां हालात गंभीर देख उसे एसएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुलिस ने कही ये बातें
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने कहा है कि महिला के पति की तहरीर पर दो नामजद शेरखा निवासी प्रेम सिंह और काका और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(प्रतीकात्मक फोटो)