रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के एक जिले में दो सगे भाइयों ने 10वीं की छात्रा को किडनैप कर लिया। फिर उसे बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में दो सगे भाइयों द्वारा 10वीं (10th) कक्षा की एक छात्रा (student) से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (gang rape) किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा (Atul sharma) ने बताया कि गंगोह थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग किशोरी (minor) के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि दो पड़ोसी युवकों ने तमंचे का भय दिखाकर उसकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसका बलात्कार किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तमंचे के बल पर किया किडनैप फिर किया रेप
शर्मा ने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि छात्रा जब अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी दोनों भाई वहां पहुंचे और उन्होंने तमंचे का भय दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक उसे अपने घर ले गए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजन को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजन ने दोनों युवकों के खिलाफ गंगोह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच कराई है। शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।