रविवार तड़के फेरों के समय लड़की पक्ष ने दुल्हन को तैयार करने के लिए जेवर व कपड़े मांगे तो दूल्हे व उसके स्वजन ने जेवर व कपड़े देने से इन्कार कर दिया। ऐसे में एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। एसओ प्रदीप सहरावत ने कहा है कि लड़की की मां ने तहरीर दी थी। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों ने किसी तरह की कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया है। 

शाहजहांपुर (Uttar Pradesh) । दूल्हे के बहनोई के कमेंट्स से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी, जिसके चलते बारात बैरंग वापस लौट गई। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के बहनोई ने दुल्हन पर मेकअप को लेकर गंदा कमेंट कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
लालपुर बड़ा गांव में शनिवार रात बदायूं जिले के सरायं पिपरिया से बरात आई थी। आरोप है कि दूल्हे के बहनोई ने शराब के नशे में पहले दुल्हन के मेकअप और उनके स्वजन के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दूल्हे के बहनोई द्वारा किए गए कमेंट्स को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। हालांकि जैसे-तैसे विवाद को शांत हुआ। 

दूसरी बार विवाद से नाराज हो गई थी दुल्हन
रविवार तड़के फेरों के समय लड़की पक्ष ने दुल्हन को तैयार करने के लिए जेवर व कपड़े मांगे तो दूल्हे व उसके स्वजन ने जेवर व कपड़े देने से इन्कार कर दिया। ऐसे में एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। एसओ प्रदीप सहरावत ने कहा है कि लड़की की मां ने तहरीर दी थी। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों ने किसी तरह की कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)