कानपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत की घाट उतार दिया। महिला ने इस वारदात को प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर: प्रेमी से शादी और पति की करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए एक महिला ने ससुर और फिर पति को दवाओं की ओवरडोज से मार डाला। तीन माह पहले उसने ससुर को इतनी सफाई से मारा की किसी को इस बात का पता तक नहीं चला। इसके बाद पति की हत्या के लिए 3 लाख की सुपारी दी। यह सुपारी किसी और को नहीं बल्कि अपने प्रेमी को दी। हालांकि पति घातक हमले से बच गया। 5 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद वह डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा। यहां पत्नी ने उसे भी दवाओं की ओवरडोज दी। दो दिन बात जब फिर से पति की तबियत बिगड़ी तो उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दवाओं की ओवरडोज से हुई मौत
आपको बता दें कि मृतक का नाम ऋषभ तिवारी है और यह घटना कल्याणपुर के शिवली रोड की है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा 13 दिन बाद किया है। घटना को लेकर आरोपी सपना और उसके प्रेमी राज कुमार गुप्ता के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है। इससे पता चला कि ऋषभ की मौत दवाओं की ओवरडोज की वजह से हुई है। ऋषभ तड़पने लगा और उसकी सांसे थमने लगी। इस बीच सपना ने प्रेमी को वीडियो कॉल की और फिर व्हाट्सऐप पर भी बातचीत की। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सपना, उसके प्रेमी राज कुमार कपूर, दोस्त सतेंद्र और मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। चारों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। 

व्हाट्सऐप चैट हुई वायरल 
सपना और उसके प्रेमी राज कपूर के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है। जिसमें सपना पूछती है कि लाल वाली दवा दी है, कितना टाइम लगेगा? इस पर राज जवाब देता है कि 30 मिनट के अंदर दवा का असर पूरे शरीर पर हो जाएगा। 10 मिनट के बाद सपना जवाब देती है कि हां अब तड़प रहा है, लग रहा है कि अब बस जान निकलने वाली है। इसके बाद राज वीडियो कॉल करने को कहता है। इसके बाद सपना कहती है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा आगे क्या करना है। इसके बाद राज सपना से कहता है कि तुम्हारे पति की सांसे थमने वाली हैं तुम जल्दी से इसे अस्पताल ले जाओ और इलाज का नाटक करो। जिससे सभी को लगेगा की इसकी मौत बीमारी से हुई है।