प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम वाराणसी में गंगा आरती में हिस्सा लिया। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। गंगा आरती के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में आज वाराणसी में शिव ​दीपावली मनाई जा रही है। इसके लिए लगभग 84 घाटों पर दीप जलाये जा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार की शाम वाराणसी में गंगा आरती (Ganga Aarti) में हिस्सा लिया। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद हैं। गंगा आरती के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में आज वाराणसी में शिव ​दीपावली मनाई जा रही है। इसके लिए लगभग 84 घाटों पर दीप जलाये जा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार शाम को रविदास घाट से राजघाट तक गंगा में विहार किया। क्रूज पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 11 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और नौ प्रदेशों के उप मुख्यमंत्री मौजूद हैं। क्रूज पर पीएम के साथ सभी काशी के घाटों की अनोखी छटा निहार रहे हैं। क्रूज पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के विप्लव देव, गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, कर्नाटक के विश्वराज बोम्मई, असम के हेमंता विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह मौजूद हैं। 

वहीं, गोवा के उप मुख्यमंत्री मनोहर अर्गोनकर, चंद्रकांत कावेलकर, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, रेनू देवी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेशचंद शर्मा, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यथंगो पट्टन, त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोनामीन भी मौजूद हैं। 

Scroll to load tweet…

कोरिडोर बनाने वाले 2500 मजदूरों के साथ किया भोजन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor)को दिन रात एक कर मूर्त रूप देने वाले लगभग 2500 मजदूरों के साथ पीएम के भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान वह मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचवाएंगे। खाने में गुजराती व्यंजन की भी खास व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी (PM Modi) ने मजदूरों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। खाने के मेन्यू उनकी पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खाने में उनके लिए गुजराती व्यंजन की व्यावस्था की गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी काशी के दौरे पर आते हैं तो पांच सितारा होटल छोड़कर बरेका गेस्ट हाउस में ही रुकना पसन्द करते हैं। बरेका गेस्ट हाउस का कमरा नंबर 13 उनके लिए रिज़र्व है।