उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च, गुरुवार को जारी हो गए। कौशांबी जिले की सभी तीन विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। सिराथू विधानसभा सीट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मैदान में थे, लेकिन वह सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल से चुनाव हार गए।  

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। इस जिले की तीनों विधानसभा सीट सपा के खाते में गई है। कौशांबी जिले (Kaushambi District) की सिराथू विधानसभा सीट पर भाजपा से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उम्मीदवार थे। उनका मुकाबला सपा गठबंधन की पल्लवी पटेल से था। इस चुनाव में पल्लवी ने मौर्य को हराकर जीत दर्ज की है। जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Chail Election Results 2022 Live: यह सीट सपा के खाते में गई है। यहां से सपा प्रत्याशी पूजा पाल ने जीत दर्ज की है। चायल सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से नागेंद्र सिंह पटेल, सपा गठबंधन से पूजा पाल, बसपा से अतुल कुमार द्विवेदी, कांग्रेस से तलत अजीम प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के संजय कुमार जीते थे। 

Sirathu Election Results 2022 Live: इस सीट पर सपा गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। यहां सपा गठबंधन से पल्लवी पटेल, बसपा से संतोष कुमार त्रिपाठी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा के शीतला प्रसाद जीते थे। 

Manjhanpur Election Results 2022 Live: इस सीट से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। मंझनपुर सीट पर भाजपा से लाल बहादुर, सपा गठबंधन से इंद्रजीत सरोज, बसपा से नीतू कनौजिया, कांग्रेस से अरुण कुमार विद्यार्थी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से लाल बहादुर जीते थे।