यूपी के लखीमपुर में पति ने अपनी ही पत्नी को दर्दनाक मौत दी। आरोपी ने पत्नी को करंट लगा दिया और उसके बाद घर में ही पत्नी का शव दफन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

लखीमपुर खीरी: गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव हफीजपुर में 21 को पत्नी उषा उर्फ अक्सा फातिमा की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद वसी और उसके भाई सफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वसी ने करंट लगाकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद शव को कमरे में ही दफन कर दिया था। घटना में उसका भाई भी शामिल था। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार मीटर तार से पत्नी को लगाया करंट
शनिवार को उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कुछ लोग ही मौजूद थे। वसी के दो बेटे भी वहां पर थे। मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद अब वह दादी के साहरे ही है। रविवार को दादी आशिया ने बताया कि ढाई वर्ष का हुमायूं और चार वर्ष का हैदर बार-बार यही सवाल करता है कि उसकी अम्मी कहां हैं। मामले में सीओ गोला राकेश कुमार ने जानकारी दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट दर्शाया गया है। हत्या के आरोपी मोहम्मद वसी और उसके भाई मोहम्मद सफी का धारा 302 और 201 में चालान किया गया है। घटना के बाद वारदात में इस्तेमाल बिजली के चार मीटर तार को भी बरामद कर लिया गया है। 

सास के घर आने पर हुआ मामले का खुलासा
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने वाले मोहम्मद वसी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। दर्दनाक तरीके से करंट लगाकर हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को कमरे में दफन कर दिया था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब वसी की मां रिश्तेदारी से वापस आई और उन्होंने बहू के बारे में पूछा। बेटे ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है और शव को घर में ही दफन कर दिया है। मामले की जानकारी लगते ही मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़े के बाद उमा रात में सो गई। आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बोर्ड से लंबा तार जोड़कर उसे करंट लगा दिया। इसके बाद घर में गड्ढा खोदकर उसके शव को दफन कर दिया। आरोपी उसी कमरे में दो दिन तक सोया रहा। 

दरवाजा खोलने में हुई देर तो मुंबई से आजमगढ़ आया पति बन गया हैवान, पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट