बुधई भी अपनी ससुराल लखीमपुर खीरी के बिरसिंगपुर गांव चला आया। ससुराल में कोई नहीं था। सास-ससुर रिश्तेदारी में गए थे। इसी बीच पत्नी और दो बच्चों को उसने जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। इससे सभी की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला और उसके दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुधई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh) । ससुराल आकर पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर खिलाकर मार डाला। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया, जिसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना थाना ईसानगर क्षेत्र के बिरसिंगपुर में बुधवार की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों को लेकर मायके चली आई थी पत्नी
बहराइच के मोतीपुर थाना के गांव पिरथी पुरवा निवासी बुधई की शादी लखीमपुर खीरी में ईसानगर थाना क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव में हुई थी। जिससे दो बच्चे भी थे। आरोप है कि बुधई का अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसलिए पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली आई थी। 

सास-ससुर गए थे रिश्तेदारी
बुधई भी अपनी ससुराल लखीमपुर खीरी के बिरसिंगपुर गांव चला आया। ससुराल में कोई नहीं था। सास-ससुर रिश्तेदारी में गए थे। इसी बीच पत्नी और दो बच्चों को उसने जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। इससे सभी की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला और उसके दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुधई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि घटना देखकर लगता है वह हत्या के इरादे से ही अपनी ससुराल पहुंचा था।