यूपी पुलिस के एक दारोगा पर लड़की को लेकर फरार होने का आरोप लगा है। इस मामले में फजीहत होने के बाद डीसीपी ने दारोगा पर एक्शन को लेकर एसपी लखीमपुर को पत्र लिखा है। 

लखीमपुर खीरी: जनपद के एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि दारोगा एक लड़की को लेकर फरार हो गए हैं। दारोगा पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे के बाद महकमा खासा परेशान नजर आ रहा है। पुलिस का यह कारनामा सामने आने के बाद जनपद में चर्चाओं का दौर जारी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने लखनऊ में दर्ज करवाई शिकायत
आपको बता दें कि लखीमपुरी खीरी में तैनात सब इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। यह आरोप लड़की के पिता द्वारा लगाया गया है। पिता ने कहा कि उनकी लड़की और दारोगा का पता नहीं लग रहा है। लखनऊ के कृष्णानगर के बरिगवां में किराए पर रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। तहरीर में बताया गया कि बेटी पढ़ाई के लिए लखनऊ में रह रही थी। 12 दिसबंर को लखनऊ जाने के बाद उसका कोई पता नहीं लगा है। सहेलियों ने बेटी के दारोगा के साथ जाने की सूचना दी है। इस मामले के सामने आने के बाद से अभी तक न बेटी का कुछ पता चल सका है और न ही दारोगा का। 

राजस्थान के लिए रवाना हुई एक टीम
इस मामले के सामने आने के बाद डीसीपी ने दारोगा को सस्पेंड करने के लिए संस्तुति करते हुए एसपी खीरी को चिट्ठी भेजी है। मामले सुर्खियों में आने के बाद दारोगा और लड़की की तलाश तेज कर दी गई है। सूत्र बताते हैं कि दारोगा की लोकेशन मेहंदीपुर बालाजी मिलने के बाद टीम वहां के लिए भी रवाना कर दी गई है। इस बीच पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी 9 दिसंबर 2022 को घर आई थी। इसके बाद वह 12 दिसंबर को फिर से लखनऊ चली गई। लखनऊ जाने के बाद से उसका कोई पति नही हैं। इस बीच उसकी सहेलियों ने पुलिस लाइन में तैनात दारोगा जागेंद्र सिंह को लेकर जानकारी दी है। दारोगा भी 6 दिसंबर 2022 से गायब है। 

मऊ: चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आए 4 बच्चों समेत 1 महिला की मौत, DM ने परिवार को दिया सहायता का आश्वासन