पुलिस उपाधीक्षक (दादरी) सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह दादरी थाने के मायचा गांव में तालाब किनारे कथित गोवंश का अवशेष पड़े होने की सूचना मिली। 

नोएडा: गौतमबुद्धनगर जनपद के दादरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक गांव के तालाब के पास से कथित गोवंश के अवशेष मिले हैं। पुलिस उपाधीक्षक (दादरी) सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह दादरी थाने के मायचा गांव में तालाब किनारे कथित गोवंश का अवशेष पड़े होने की सूचना मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने इस मामले में पुलिस ने गो-वध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)