युवक कमला टावर क्षेत्र और युवती हर्ष नगर की रहने वाली है। दोनों में फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार हो गया। लड़की अनुसूचित जाति से है, जबकि युवक पिछड़ा वर्ग से है।

कानपुर (Uttar Pradesh) । फेसबुक पर एक युगल की दोस्ती प्यार में बदल गई। विरोध के बावजूद घर वालों ने सगाई कर दी। प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी करने की तैयारी कर ली, लेकिन, फिर अचानक प्रेमी ने जहर खा लिया। अस्पताल में भर्ती प्रेमी को देखने पहुंची प्रेमिका ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों के जान देने की कोशिश की जानकारी होते ही घर वालों में कोहराम मच गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
युवक कमला टावर क्षेत्र और युवती हर्ष नगर की रहने वाली है। दोनों में फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार हो गया। लड़की अनुसूचित जाति से है, जबकि युवक पिछड़ा वर्ग से है। स्वजन को जब उनके प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो पहले शादी से इंकार कर दिए, लेकिन प्रेमी युगल की जिद के सामने आखिर घर वालों को झुकना पड़ा। 

दहेज मांगने पर बिगड़ी बात
अप्रैल 2019 में दोनों सगाई कर दी गई। लेकिन, कुछ दिनों बाद लड़के के घर वालों ने दहेज की मांग की तो बात बिगड़ गई। लड़की पक्ष की ओर से थाना नजीराबाद में लड़के खिलाफ दहेज व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप करके बुधवार को कोर्ट मैरिज का तारीख तय कराई थी और तैयारियां शुरू हो गई थीं।

पहले प्रेमी फिर प्रेमिका ने खाया जहर
कोर्ट में शादी की तैयारियों के बीच मंगलवार को लड़के ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे एलएलआर अस्पताल हैलट में भर्ती कराया। बुधवार को प्रेमी को देखने अस्पताल आई युवती ने भी कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। 

युवती लगा रही ये आरोप
युवती का आरोप है कि लड़के की मां ने धमकी दी थी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लेगी तो बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करा दूंगी। इससे ही उसने जान देने की कोशिश की। युवती के पिता ने भी दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जा रहा है। लड़के का संबंध कई अन्य लड़कियों से भी है। प्रेमी की मां का आरोप है कि आरोप निराधार हैं। दोनों में विवाद हुआ था इसके बाद यह घटना हुई।