मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।  पुलिस ने प्रेमिका को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और महिला थाने भेज दिया।

प्रतापगढ़ (Uttar Pradesh)।  आशनाई में पवन सरोज उर्फ सुरेश सरोज (23) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रात में मोबाइल फोन करके बुलाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। छोटी बहन आसमा ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के बघुमरा गांव की अन्नू का फोन रोज उसके भाई के पास आता था। वह पुलिस को लेकर अन्नू के घर गई और उसकी पहचान करते हुए गिरफ्तार करवा दिया। घटना कोहड़ौर थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुई जानकारी
सुबह ग्रामीणों ने जब गेहूं के खेत में पवन का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से बेटे की हत्या की जानकारी मिली तो पवन के पिता, मां गुड्डन देवी, बहन समेत अन्य लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे।

प्रेमिका को ले गई पुलिस
मृतक के पिता शंभू सरोज की तहरीर पर अन्नू पुत्री राम विलास निवासी बघुमरा के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और महिला थाने भेज दिया।

वीडियोग्राफी की दुकान पर पवन करता था काम
पवन कांधरपुर बाजार में वीडियोग्राफी की दुकान पर हेल्पर का काम करता था। खाली रहने पर मजदूरी भी कर लेता था। उसका पिता मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहा है।
(प्रतीकात्मक फोटो)