लखनऊ में सेना के मेजर के साथ हनीट्रैप का मामला सामने आया। महिला ने रकम न देने पर वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल भेजकर मेजर पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने का आरोप लगा। 

लखनऊ: सेना के मेजर के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। तेलंगाना निवासी मेजर जो कि लखनऊ में तैनात हैं उनसे एक महिला ने रुपयों की मांग की। रकम न देने पर आरोपित महिला ने मेजर की निजी जानकारी लीक करने की बात कही। मेजर के अनुसार इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई। हाईकोर्ट के निर्देश पर कैंट कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। कैंट पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले नंबर बढ़वाने की कही बात फिर दो लाख रुपए मांगे
मेजर के द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से बचपल्ले, तेलंगाना की रहने वाली साक्षी उर्फ चंदना जैन से उनकी बातचीत शुरू हुई। उस दौरान मेजर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। महिला ने उन्हें झांसे में लेकर नीट परीक्षा के परिणाम में नंबर बढ़वाने की बात कही। महिला ने बताया कि उसकी सेटिंग ऊपर तक है और वह ऐसा करवा देगी। मेजर ने इसके बाद महिला से बातचीत बंद कर दी। महिला ने कुछ समय के बाद दोबारा मेजर से संपर्क किया और दो लाख रुपए की आवश्यकता बताई। मेजन ने इसके लिए भी मना कर दिया। साक्षी के द्वारा धमकी दी गई कि वह मेजर की जिंदगी बर्बाद कर देगी। इसके लिए अलग ईमेल आईडी से सेना के उच्चाधिकारियों को मेल भी भेजा गया। मेल में साक्षी ने मेजर की निजी जानकारियों को साझा किया। इसी के साथ लिखा कि मेजर ने उसे सेना की गोपनीय जानकारियां दी हैं। उसने मेजर पर देशद्रोह का आरोप भी लगा दिया। 

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
वहीं मेजर के द्वारा महिला पर 86 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। मामले में मेजर ने कैंट पुलिस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि एफआईआर नहीं दर्ज होने पर उन्हें हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने साक्षी जैन उर्फ चंदना जैन और अभिषेक रेड्डी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

एक साथ दारोगा बनीं बदायूं की 3 सगी बहनों ने रचा इतिहास, नौकरी के साथ भी जारी थी पढ़ाई

'मेरे साथ चलो' लड़कों ने युवतियों की कार को रोककर की बदसलूकी, वीडियो वायरल