यूपी की राजधानी लखनऊ में हैवान बने एक युवक ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद आरोपी युवक पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। शादी के 6 साल भी जब बच्चा नहीं हुआ तो महिला का पति हैवान बन गया। युवक ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड के कई बार वार किया। जिसके बाद वह पत्नी की उसी हाल में छोड़कर फरार हो गया। वहीं महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जानलेवा हमला, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाऱाओं में केस दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रहने वाले आरोपी युवक का 6 साल पहले विवाह हुआ था। शादी के बाद संतान न होने पर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। महिला के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चा न होने के चलते बहनोई और उसके परिवार वाले उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। वहीं इस घटना के 3 महीने पहले भी ससुराल वालों और पति ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। पीड़िता के भाई ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच समझौते की बात चल रही थी। 

महिला को सिविल अस्पताल किया गया रेफर 
वहीं सोमवार को समझौता होने के बाद युवक पत्नी को मायके से लेकर आया था। जिसके बाद देर रात आरोपी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से ताबड़तोड़ कई वार किए। भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहन के चीखने-चिल्लाने के बाद भी परिवार का कोई सदस्य उसकी बहन की मदद के लिए कमरे में नहीं गया। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने किसी तरह से अपने भाई को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मायके वाले पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज कुलदीप दुबे ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।

गैंगस्टर एक्ट के बाद जब्त होंगी SP व‍िधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियां, पुलिस की रडार में हैं कई नामी बिल्डर