राजधानी लखनऊ में अब पुलिस का नया रूप देखने को मिल रहा है। राजधानी के प्रमुख पार्कों में  सुबह-शाम घूमने जाने लोगों से पुलिस नमस्ते लखनऊ बोलकर उनकी समस्याएं पूंछेगी।  रविवार की सुबह से शुरू हुआ सोमवार की सुबह भी देखने को मिला। पार्क में घूमने आए लोगों का पुलिस ने नमस्ते लखनऊ कहकर अभिवादन किया। उसके बाद पुलिस ने लोगों से पूंछा किया पार्क में टहलने में कोई असुरक्षा तो नहीं। लखनऊ पुलिस के इस कदम की सभी ने सराहना की

लखनऊ (Uttar Pradesh ). राजधानी लखनऊ में अब पुलिस का नया रूप देखने को मिल रहा है। राजधानी के प्रमुख पार्कों में सुबह-शाम घूमने जाने लोगों से पुलिस नमस्ते लखनऊ बोलकर उनकी समस्याएं पूंछेगी। रविवार की सुबह से शुरू हुआ सोमवार की सुबह भी देखने को मिला। पार्क में घूमने आए लोगों का पुलिस ने नमस्ते लखनऊ कहकर अभिवादन किया। उसके बाद पुलिस ने लोगों से पूंछा किया पार्क में टहलने में कोई असुरक्षा तो नहीं। लखनऊ पुलिस के इस कदम की सभी ने सराहना की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि रविवार को पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर गाजे-बाजे संग नमस्ते लखनऊ टीम के 20 वाहनों को रवाना किया, जो प्रतिदिन सुबह-शाम पार्कों में टहलने वाले लोगों का कुशलक्षेम पूछेंगी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने 'नमस्ते लखनऊ' टीम का हौसला भी बढ़ाया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दो शिफ्ट में 10-10 गाडिय़ां अलग-अलग इलाकों में सुबह पांच से आठ बजे तक भ्रमणशील रहेंगी। वाहन में एक रजिस्टर रखा गया है, जिसमें लोगों का नाम पता और उनकी समस्याएं दर्ज की जाएंगी। अभियान की शुरुआत 1090 चौराहे से की गई। सोमवार को भी पुलिस ने कई पार्को में लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन करने के साथ समस्याएं जानी। 

राजधानी के इन पार्कों में जाएगी पुलिस
लखनऊ पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की शुरुआत राजधानी के 10 पार्कों से की जा रही है। इनमें लोहिया पार्क, रिवर फ्रंट, मिनी स्टेडियम विजयंत खंड, मल्हौर एल्डिको रोड, रेस कोर्स तोपखाना, दिलकुशा कोठी, कालिंदी पार्क वृंदावन, दीन दयाल पार्क कल्ली पश्चिम, जोनल पार्क आशियाना और एनबीआरआइ शामिल हैं।