दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को लोकबंधु अस्पताल पहुंची हैं। इसी बीच अभिनेत्री के शहर आने के विरोध में कई जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। 

लखनऊ: यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। इससे पहले वह बीते सोमवार को सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का दौराकर बच्चों से पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। वहीं मंगलवार को वह लोकबंधु अस्पताल पहुंची। इससे पहले सोमवार की शाम को 1090 पर पहुंचकर महिला कॉलटेकर्स के साथ समय गुजारा। इस दौरान अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। दो दिवसीय यात्रा के दौरान अभिनेत्री औरंगाबाद के बेसिक स्कूल पहुंचीं थीं। यहां पर उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर नुक्कड़ नाटक ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ देखा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों के साथ देखा नुक्कड़ नाटक
नुक्कड़ नाटक में बच्चों ने महिला उत्पीड़न, सामाजिक हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संदेश दिया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से आईबीटी यानी इंट्रोडक्शन टू बेसिक टेक्नोलॉजी के तहत नवाचारों के बारे में जानकारी ली। वहीं छात्रा ममता द्वारा दृष्टिहीनों के लिए तैयार किए गए जूतों के बारे में प्रियंका को बताया गया। जिसकी उन्होंने सराहना भी की। वहीं अभिनेत्री के सामने छात्रों ने ब्लड ग्रुप जांचने और साधारण तरीके से पानी साफ करने का भी डेमो भी दिया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि दूर-दराज के गांवों में भी तकनीकी पहुंच रही है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जहां एक ओर आज की लड़कियां तकनीकी रूप से एक्सपर्ट हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर लड़के किचन का काम देख रहे हैं। 

अभिनेत्री के विरोध में लगाए गए पोस्टर
इसके बाद वह चोपड़ा जोंस औरंगाबाद के बेसिक स्कूल के बाद मोहनलालगंज के लालपुर आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची। यहां पर बच्चों की लंबाई नापने के साथ ही उनका वजन भी नापा गया। चिनहट के उत्तरधौना जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर प्रियंका ने बाल विवाह व बाल मजदूरी रुकवाने वाले किशोरी समूहों से बातचीत की। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई हैं। इस दौरान यूनिसेफ अधिकारियों के सामने प्रियंका चोपड़ा ने चिनहट बालिका पूर्व माध्यमिक बालिकाओं ने स्कूल के जर्जर भवन का मुद्दा उठाया। प्रियंका चोपड़ा के दौरे का विरोध शुरू हो गया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर शहर में चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि अभिनेत्री का विरोध क्यों किया जा रहा है। देसी गर्ल लोकबंधु अस्पताल के बाद मोहनलालगंज, अवंती बाई महिला अस्पताल और गोमती नगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय जाएंगी। 

लखनऊ: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से की बात, 2 दिनों तक इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा