केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। नंदकिशोर का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लखनऊ: केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री और मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नंदकिशोर ने अपने घर में फांसी लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुबग्गा थाना अंतर्गत बिगरिया से सामने आई इस घटना के बाद पुलिस सुसाइड के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला शव 
इंस्पेक्टर दुबग्गा के द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि नंद किशोर का शव घर के अंदर लटका हुआ पाया गया। शव को उनके भाई के द्वारा सबसे पहले देखा गया और उनकी चीख सुनकर अन्य लोग वहां पर पहुंचे। आनन-फानन में नंद किशोर को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। 

आत्महत्या के पीछे की वजह का नहीं लग सका पता
वहीं इस मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों के साथ ही पार्टी के कई नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। सभी लोग दुबग्गा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि नंदकिशोर ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसका पता अभी फिलहाल नहीं लग सका है। पुलिस परिजनों से भी बातचीत कर रही है हालांकि उनके पास भी इस बात का कोई जवाब नहीं है। पुलिस नंदकिशोर के दोस्तों और कुछ अन्य करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और करीबी लोगों से बातचीत के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर नंदकिशोर ने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे जो भी कारण होंगे उनका जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा। 

थाने के मालखाने में रखा 581 किलो गांजा खा गए 'यूपी के नशेड़ी चूहे' बेबस पुलिस ने अदालत के सामने बताई समस्या