महराजगंज में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। कुछ महिलाओं ने तो पुलिस का कॉलर पकड़ लिया। जिसके बाद सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत किया। 

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में विवाद निपटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। नाराज महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ लिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पुलिस को पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर मामले को सुलझाने पहुंची थी। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों को आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। यह घटना महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी में हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि बीते रविवार को गोपाला गांव में शबाना अपने पति सलीम के घर गई थी। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। शबाना का आरोप है कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद वह अपने मायके बांसपार ढेकही में रह रही थी। इस दौरान घुघरी थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का मामला न्यायालय में भी लंबित होना बताया जा रहा है।

पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला
इसके बाद जब बीते रविवार को शबाना अपने ससुराल वापस आई तो पहले कुछ देर तक माहौल शांत बना रहा। लेकिन बातचीत के दौरान फिर से विवाद शुरु हो गया और मारपीट होने लगी। जिसमें शबाना घायल भी हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने झगड़ा बढ़ता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिले पर गांव में दो पुलिसकर्मी गए थे। जहां पर आक्रोशित महिलाएं पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगी। इतना ही नहीं गुस्साई महिलाओं ने पुलिसवालों का कॉलर तक पकड़ लिया। 

सीओ ने संभाला मामला
पुलिस वालों ने खुद को किसी तरह से महिलाओं से छुड़ाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की खबर मिलने के बाद सीओ सदर अजय सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने के बाद लोगों की भीड़ पीचे हटी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पति समीम की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी महिला शबाना के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मामला न्यायालय में लंबित है। आरोपित महिला शबाना घर में घुसकर जबरन अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

महराजगंज में देर रात बाहर निकली मां-बेटी पर हुआ जानलेवा हमला, जानिए क्या है पूरा मामला