महराजगंज में मंगलवार देर रात किसी से मिलने गई मां-बेटी पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान लड़की की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार की रात मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान लड़की की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करावाया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना महराजगंज के रुदलापुर गांव की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अज्ञात युवकों ने मां-बेटी पर किया जानलेवा हमला
पनियरा क्षेत्र के रुदलापुर गांव निवासी काजल मद्धेशिया को किसी ने देर रात फोनकर गांव के बाहर नहर के पास मिलने के लिए बुलाया था। काजल अपनी मां पिंकी के साथ उससे मिलने गई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने काजल पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटी पर हमला होता देख काजल की मां बीच-बचाव करने लगी तो आरोपित ने उसकी मां पर भी हमलाकर दिया। इसी दौरान किसी तरह से वहां से बचकर महिला ने गांव आकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर चल दिए। ग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। 

स्वजनों को नहीं थी घटना की जानकारी
इसी दौरान महिला की बेटी काजल की मौत हो गई। पनियारा पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या करने और हत्या का प्रयास करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं काजल के भाई-बहनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें मामले कि कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि आरोपितों से मिलने वह दोनों मुख्य गेट से न जाकर छत के रास्ते उतर कर आरोपियों से मिलने गई थी। जिस कारण उन्हें मामले की जानकारी नहीं हो पाई। 

महराजगंज: पड़ोसी ने बंद पड़े मदरसे में मासूम से की हैवानियत, बच्ची की हालत देख परिजनों के उड़े होश