यूपी के महाराजगंज जिले में सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने भीम आर्मी के अध्यक्ष सहित 18 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है।

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। दरअसल, रविवार की रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र चौपरिया में कुछ लोग सार्वजिनक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। सार्वजिनक भूमि पर प्रतिमा लगाने से रोकने पर दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के अलावा उनकी बाइके भी तोड़ दी हैं। इस घटना के बाद अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर भीम आर्मी के अध्यक्ष समेत 18 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना अनुमति सार्जनिक भूमि पर लगा रहे थे प्रतिमा
अधिशासी अधिकारी की तहरीर के अनुसार, ग्राम चौपरिया के सरकारी अभिलेख में भूखंड संख्या 260 में क्षेत्रफल 0.470 हेक्टेयर भूमि बंजर के नाम से दर्ज है। रविवार की रात इसी भूमि पर भारी संख्या में एकत्र होकर लोग बिना अनुमति के 6 फीट ऊंची आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर राजस्व, पुलिस और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने पहुंच कर वहां एकत्र लोगों से प्रतिमा स्थापित करने के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद भीम आर्मी के अध्यक्ष ने पुलिस से कहा कि बिना अनुमति के सार्वजनिक भूमि पर महापुरूष की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है।

पुलिस द्वारा रोकने पर ईट-पत्थर से किया हमला
भीम आर्मी के अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी गठित कर प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और उनके साथ मौजूद टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी दीपक और संदीप घायल हो गए। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने दबिस देकर चार आरोपियों जयप्रकाश, अर्जुन, शुभम और राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी भीम आर्मी के अध्यक्ष सूरज नायक सहित 18 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

महाराजगंज: नैनीताल से घर आई बेटी को पिता ने बनाया हवस का शिकार, थाने पर भी नहीं हुई पीड़िता की सुनवाई