यूपी के महाराजगंज जिले में तैनात सीओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सरकारी गाड़ी में बैठकर कभी तू छलिया लगता है गाने पर वीडियो बना रहे है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि उनकी फोटो लगाकर कोई इस तरह से कर रहा है।

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के पुलिस जवानों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर उन्हें वायरल करने का मामला लगातार सामने आ रहे है। जिसमें सिर्फ एक कांन्स्टेबल ही नहीं बल्कि पुलिस के बड़े अधिकारी तक फिल्मी गानों पर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर सुर्खियां बटोर रहे है। जिसके बाद विभाग के आला अधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला शहर में तैनात क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे का है। जो अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मी गाने पर वीडियो बनाकर हमेशा वायरल करते रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकारी गाड़ी में बैठकर सीओ ने बनाया रील
फिल्मी गाने पर वीडियो बनाने की वजह से पुलिस विभाग में सुनील दत्त दुबे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अभी हाल ही में फेसबुक पर 'कभी तू छलिया लगता है, कभी दीवाना लगता है' गाने पर रील बना कर उसे सोशल मीडिया पर डाला है। जो सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीओ सुनील दत्त दुबे वर्दी में अपनी सरकारी गाड़ी में बैठकर गाने पर मुस्कुराते और उसे गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्राधिकारी का यह वीडियो कुछ ही समय में सुर्खियों में आ गया और लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

क्षेत्राधिकारी ने वीडियो पर दी अपनी सफाई
वहीं सीओ सुनील दत्त दुबे ने फेसबुक के जरिए बताया है कि मेरा ये वीडियो फिल्मी गाना लगाकर वायरल किया जा रहा है, कोई मेरे नाम से मेरी फोटो लगाकर ऐसा कर रहा है। आपको बता दें कि पुलिस विभाग के ये अधिकारी अक्सर अपने द्वारा कोई न कोई रोचक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मुरादाबाद में दो महिला कांस्टेबल द्वारा रील बनाकर वीडियो वायरल करने के मामले में अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई भी की गई है। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों का सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल करने को मोह भंग नहीं हो रहा है।

बदायूं: सील हो चुके बार में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गाने पर थिरकने के साथ हुक्का से धुआं उड़ा रहे टीन एजर