महाराजगंज में एक पिता ने अपने घर आई बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। हालांकि सुनवाई न होने पर उसने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।

महाराजगंज: जनपद में एक बेटी ने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके कलयुगी पिता ने ही बलात्कार किया है। इस बात की शिकायत लेकर वह स्वंय कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। मामले में पुलिस की हीलाहवाली को लेकर वह जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में सीओ को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां के साथ नैनीताल में रहती है पीड़िता
आपको बता दें कि महाराजगंज जनपद अंतर्गत कोतवाली इलाके में रहने वाले अली रजा ने दूसरी शादी की है। उसने अपनी पहली पत्नी और बेटी को छोड़ दिया है। पीड़िता 20 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ नैनीताल में ही रहती है। आरोप है कि पीड़िता और उसकी मां अपने पिता से मिलने के लिए महाराजगंज आई थी। इसी बीच कलयुगी पिता ने बेटी का मोबाईल नंबर लेकर उसे झांसे में लिया और दोबारा मिलने के लिए घर बुलाया। यहां उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने कहा कि पिता ने रेप करने के बाद मुंह खोलने पर गड़ासे से हत्या की भी धमकी दी। 

न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार
इस मामले को लेकर पीड़िता एसपी डॉ कौस्तुभ से मिलने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने यह भी बताया कि वह न्याय पाने के लिए थाने भी गई थी जहां उसकी सुनवाई ही नहीं हुई। फिलहाल वह अपनी मौसी के घर पर रह रही है। अपने प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि किस तरह से उसके ही कलयुगी पिता ने उसे झांसे में लेकर पहले घर बुलाया फिर इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बाद पीड़िता जब पुलिस के पास मदद की गुहार लगाने थाने पहुंची तो वहां पर भी उसकी कोई सुनवाई ही नहीं हुई। 

मेरठ: मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी का 5 साल बाद दर्दनाक अंत, फोन की चाहत में मां और 2 बच्चियों की मौत