मंगलवार को शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के मंदिरों को महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार शाम को ही सजा लिया गया था। मंदिरों में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी ने मंदिर के बाहर बच्चों से मुलाकात की। वह इन दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। यहां से वह सिद्घार्थनगर में जनसभा के लिए रवाना हो गईं।

लखनऊ: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग तड़के ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के बाहर लाइन में लग गए। शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज होती रही। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेहसा, लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका दर्शन के लिए लाइन में लगीं और फिर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह जनसभाओं के लिए सिद्धार्थनगर रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।

मंगलवार को शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के मंदिरों को महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार शाम को ही सजा लिया गया था। मंदिरों में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी ने मंदिर के बाहर बच्चों से मुलाकात की। वह इन दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। यहां से वह सिद्घार्थनगर में जनसभा के लिए रवाना हो गईं।

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।