महोबा में पिता की डांट से नाराज इकलौते बेटे ने खौफनाक कदम उठाया है। लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को गोली मार ली। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महोबा: यूपी के महोबा जिले में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक ने गोलीमार कर खुद की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने खुद की जान ले ली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ और एसएचओ ने मामले की जांच शुरूकर दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। यह घटना महोबा के आल्हा चौक गांधीनगर की है। जहां पर लाल जी सोनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। मृतक के पिता ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता की डांट से नाराज बेटे ने खुद को मारी गोली
मृतक के पिता लाल जी सोनी के अनुसार, श्रेयस ने 12वीं पास किया था और बीसीए में एडमिशन लिया था। शनिवार की सुबह लगभग सवा दस बजे पिता की डांट से नाराज श्रेयस सोनी ने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज आने पर परिजन श्रेयस के कमरे की ओर भागे। जहां पर खून से लथपथ पड़े श्रेयस को देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। लाल जी सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे श्रेयस ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही
गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसएचओ कोतवाली बलराम सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर रामप्रवेश राय मौके की जानकारी मिलते ही फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के पास से लाइसेंसी पिस्टल और बुलेट बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर श्रेयस ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकलौते बेटे की मौत से मृतक के माता-पिता सदमे में हैं।

भक्त बनकर आए बदमाशों ने महोबा के साईं मंदिर से चुराया लाखों का मुकुट, पुजारियों व गार्ड के साथ किया ऐसा सुलूक