मैनपुरी में शनिवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा। मजदूर की लापरवाही से निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दर्जन भर मजदूर मलबे में दब गए। दो  मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। 

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव महिगवां से आज नवरात्रि के पहले दिन ही एक दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है। जिसमे ये पता चला है कि लगभग 11 मजदूर घायल हो गए है और 2 मजूदरों की मौत हो गई है। जिसके बाद से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मजदूर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा
आज सुबह ही कई घरों की खुशियां मातम में तब्दील हो गए गई है। मैनपुरी में मजदूरों की लापरवाही बाकी मदजूरों को महंगी पड़ गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव में निर्माणाधीन मकान का आधा लिंटर पड़ चुका था। जिसके बाद शटरिंग की बल्ली खिसक गई। दरअसल लिंटर डाल रहे मजदूर बल्ली को ठीक करने के लिए शटरिंग के नीचे पहुंचे। इसी बीच लिंटर अचानक शटरिंग सहित मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। 

कई मजदूर घायल, 2 की मौत
हालांकि इस हादसे में अभी तक ये खबर सामने आई है कि 11 मजदूर घायल हुए हैं और 2 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से प्रेमपाल जिसकी उम्र 38 साल है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखवीर नाम के मजदूर की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बता दें कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

राहत बचाव कार्य जारी
निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हुए हादसे के बाद से शासन और प्रशासन भी आनन-फानन में एक्शन लेते हुए जेसीबी की मदद से राहत बचाव कार्य में जुट गया है और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अभी तक 7 लोगों को निकाला जा चुका है। वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।