यूपी के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वो यहीं नहीं रुका, पत्नी का कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमता रहा। इसके बाद सिर लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आगरा (Uttar Pradesh). यूपी के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वो यहीं नहीं रुका, पत्नी का कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमता रहा। इसके बाद सिर लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले चोब सिंह की बेटी शांति की शादी 17 साल पहले एत्माद्दौला के नरेश से हुई थी। नरेश टीवी रिपेयरिंग का काम करता था। इनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। जानकारी के मुताबिक, नरेश शराब पीने का आदी है। पत्नी शांति के मना करने पर उससे मारपीट करता था। रविवार शाम भी वो शराब पी रहा था, पत्नी ने जब रोका तो गाली गलौज करने लगा। गुस्सा इतना बढ़ा कि पास रखे बांके से पत्नी का गला काट हत्या कर दी। 

आरोपी ने पुलिस को बताई ये वजह
घटना को अंजाम देने के बाद नरेश पत्नी का सिर एक कनस्तर में रखकर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, आरोपी को महिला के कटे सिर के साथ पकड़ लिया गया है। उसने हत्या की बात कुबूल कर ली है। आरोपी का कहना है कि पत्नी का अवैध संबंध था। जिसकी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।